संासद आदर्श ग्राम योजना के तहत सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विकास खंड की गोद ली गई ग्राम पंचायत पुरूवाला को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस गांव के 14 निर्धन परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं जिन्हें एक लाख 30 हजार रूपए प्रति लाभार्थी आवास निर्माण के लिए दिए जाएंगे। संासद विरेंद्र कश्यप ने संासद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित संासद आदर्श ग्राम पंचायत पुरूवाला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांव में लोगों को सडक़, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संासद आदर्श ग्राम पंचायत पुरूवाला में तीन सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 6 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंनें कहा कि इस पंचायत में कूड़ा कचरा प्रबंधन की कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जिस पर 20 लाख रूपए की लागत से पक्की नालियां, कूड़ेदान स्थापित करना तथा कूड़ा संग्रहण केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने ग्राम जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से आग्रह किया कि वह सांसद आदर्श ग्राम पुरूवाला के लिए व्यक्तिगत रूची तथा लक्ष्य निर्धारित कर यहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
नाहन. बैठक की अध्यक्षता करते सांसद वीरेंद्र कश्यप।