पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांवटा साहिब में 440 लोगों ने करवाई अपने आंखों की जांच

पांवटा साहिब में 440 लोगों ने करवाई अपने आंखों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | रोटरी क्लब पांवटा व सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आंखों की मुफ्त जांच के लिए आयोजित शिविर में 440 लोगों ने पंजीकरण करवाया। जांच के बाद इनमें से 125 मरीजों को निशुल्क चश्में वितरित किए गए। मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क दी गई। शिविर में 125 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है। जिनका पूरी जांच के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। यह ऑपरेशन रविवार को होंगे। रोटरी क्लब की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि शिविर पांवटा साहिब गिरिपार क्षेत्र के दूरदराज इलाकों से भी बुर्जुग व आंखों के मरीज भारी संख्या मे पंहुचे। उन्होंने कहा कि जांच के बाद चिकित्सकों ने कुल 125 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना है। जिनका शुगर व अन्य टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इनमें से जीतने मरीज भी ऑपरेशन के लिए फि ट होंगे उनके रविवार को ऑपरेशन किए जाएंंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर आधुनिक मशीनों से बिना टांके के ऑपरेशन कि ए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...