पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वच्छता में सिरमौरी ताल स्कूल को मिला खंड स्तरीय पुरस्कार

स्वच्छता में सिरमौरी ताल स्कूल को मिला खंड स्तरीय पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | हिमाचल दिवस के मौके पर पांवटा विकास खंड के खंड स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल स्कूल ने हासिल किया है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दिए जाने वाले इस स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पुरस्कार को स्कूल के सीएसटी रामपाल ने नाहन में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि से प्राप्त किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पूर्ण तोमर ने बताया कि पांवटा विकास खंड में सिरमौर ताल स्कूल स्वच्छता में प्रथम रहा है। उन्होंने इसके लिए स्कूल के शिक्षकों, बच्चों व स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पांवटा विकास खंड सिरमौर जिले का सबसे बड़ा विकास खंड है।

खबरें और भी हैं...