पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्यामलाल पुंडीर | पांवटा साहिब

श्यामलाल पुंडीर | पांवटा साहिब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
60 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे

गरीब वर्ग के युवाओं से कोई पैसा नहीं लिया जाता


श्यामलाल पुंडीर | पांवटा साहिब

सही कहते है कि सेना के जवान कभी खाली नहीं बैठते, वह सेना में हो या फिर सेना से सेवानिवृत्त होकर आएं, वह घर आकर भी कुछ न कुछ देश व समाज के लिए अपना योगदान देते हैं। ऐसा ही पांवटा साहिब के पूर्व सैनिक जवान कर रहे हैं। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर आए पांवटा साहिब के कोटड़ी व्यास के पंजाब रेजिमेंट के हवलदार एंव भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब इकाई के सचिव सुरेश चौधरी व निरंजन सिंह ने फौज से आने के बाद अब घर आकर पांवटा साहिब के युवाओं को सेना में जाने के लिए तैयारियां करवा रहे हैं। उसे सेना में इस समय यह पूर्व सैनिक 60 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें युवा गरीब वर्ग के युवाओं से कोई पैसा नहीं लिया जाता।

पूर्व सैनिक माजरा के मैदान व आसपास के संपर्क मार्गों पर इन युवाओं को लेकर सुबह पूर्व सैनिक निकल जाते हैं। इसके बाद हर तरह का प्रशिक्षण देते है। इनमें कई गरीब व विधवाओं के जवान युवकों को नि:शुल्क सहायता प्रदान की जाती है। इसमें युवाओं को शारीरिक तौर सक्षम बनाया जाता है। इसके लिए सुबह दौड़ लगावाई जाती है। इसके अलावा सेना में भर्ती के लिए जो भी योग्यता होने चाहिए। उसकी तैयारी करवाते है। लिखित परीक्षा के लिए भी सेना के जवानों को तैयारियां करवाई जाती हैं। पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन जगत सिंह ने बताया कि सेना से पेंशन आए पूर्व सैनिक यह सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

क्योंकि सेना में भर्ती के लिए युवाओं को न केवल ग्राउंड टेस्ट की तैयारी करवाते हंै। बल्कि लिखित टेस्ट की भी जरूरत होती है। वह हर तरह से युवाओं का साथ दे रहे हैं। पेंशन आए फ ौजियों ने पहले पांवटा साहिब में भूतपूर्व सैनिक संगठन का गठन भी किया। इसके बाद से पांवटा साहिब में जिन जवानों ने शहादत पाई है। उनके परिजनों को भी संगठन के माध्यम से सहायता कर रहे है।

गरीब परिवार के युवाओं को दे रहे है सेना मेें भर्ती के लिए सहायता व प्रशिक्षण

पांवटा के पूर्व सैनिक युवाओं के सेना के लिए कर रहे तैयार, रोज दे रहे आर्मी ट्रेनिंग

पांवटा साहिब. सेना की भर्ती के युवाओं को तैयार कर रहे पांवटा साहिब रिटायर्ड फौजी।

खबरें और भी हैं...