पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीटीएफ ने की सरकार से पूर्व प्राथमिक पाठशालाएं खोलने की मांग

पीटीएफ ने की सरकार से पूर्व प्राथमिक पाठशालाएं खोलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि सरकारी स्कूलों मे शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रदेश में पूर्व प्राथमिक पाठशालाएं खोली जाएं। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पीटीएफ पांवटा साहिब के अध्यक्ष पूर्ण तोमर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा। इस दौरान दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि पूर्व प्राथमिक पाठशालाएं खोली जाएं, पुरानी पेंशन बहाली की जाए, कमजोर बच्चे को उसी कक्षा में रोकने की पद्धति फिर से बहाल की जाए, छात्र शिक्षक अनुपात कम किया जाए। पैट शिक्षकों को जल्द से नियमित किया जाए। प्रत्येक शिक्षा खंड में अतिरिक्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पद सृजित किए जाए।

खबरें और भी हैं...