पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नघेता की चार छात्राएं खेलेंगी अंडर 19 राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता

नघेता की चार छात्राएं खेलेंगी अंडर 19 राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | आंज-भौज क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता की चार छात्राओं का चयन अंडर-19 राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि नघेता की काजल, लक्ष्मी, अंकिता शर्मा व तेजस्वी का चयन राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता जालंधर में 23 से 27 अप्रैल तक होगी। नघेता के प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सुमेर चंद शर्मा, नघेता पंचायत के प्रधान सुरेश शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए छात्राओं को बधाई दी है और उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

खबरें और भी हैं...