तीन िजंदगानियां बचाने दौड़े सुनील शर्मा
सोलन | अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा तीन जिंदगानियां बचाने पांवटा में दौड़े। यहां पर उन्होंने प्रो रन के दौरान स्कूली बच्चों के साथ नगर परिषद मेदान से बद्रीपुर तक दौड़ लगाई। इस चैरिटी प्रो रन का शुभारंभ पांवटा के एसडीएम एलआर वर्मा व डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर दौड़ को शुरू करवाया। यह दौड़ बस अड्डे से होते हुए विश्वकर्मा चोक, भगवान परशुराम चोक, वाई प्वाइंट होते हुए बद्रीपुर पहुंची। वहां से वापस दौड़ मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर संपन्न हुई। दौड़ में भाग लेने वाले बीबीजीत कौर स्कूल व नेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों को समाजसेवी व महिला जागृति मंच की अध्यक्ष आशा तोमर ने रिफरेशमेंट दी। धावक सुनील सिरमौर के तीन लोगों के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे और इलाज के लिए देंगे, इनमें इमरान व सुजान सिह किडनी रोग से ग्रसित है जबकि नीना दिल मरीज है।