पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं हुआ समझौता, अब 20 अप्रैल को होगी दोनों ट्रक यूनियनों की बैठक

नहीं हुआ समझौता, अब 20 अप्रैल को होगी दोनों ट्रक यूनियनों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर स्थित सीसीआई सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट की ढुलाई को लेकर दो यूनियनें सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन व पांवटा साहिब मल्टी एक्सल ट्राला यूनियन के बीच शुरू हुए विवाद को लेकर बुधवार को बुलाई बैठक में कोई समझौता नहीं हो सका। जिस कारण अब बैठक 20 अप्रैल को होगी। तब तक माल ढुलाई कोई भी पक्ष नहीं करेगा। गौरतलब है कि मंगलवार को उस समय विवाद हो गया था जब सीसीआई से मल्टी एक्सल यूनियन के ट्राले माल ढुलाई के लिए पहुंचे। इसका ट्रक यूनियन ने विरोध किया। इसके बाद दोनों यूनियनों के लोग वहां पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इसकी सूचना सीसीआई प्रबंधन ने पुलिस को दी। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान खुद मौके पर पहुंच गए थे।

खबरें और भी हैं...