पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री के उद्घाटन करते ही फट गया ट्रांसफॉर्मर, दो घंटे बाद शुरू हुई परियोजना

मंत्री के उद्घाटन करते ही फट गया ट्रांसफॉर्मर, दो घंटे बाद शुरू हुई परियोजना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | पांवटा साहिब

सिंचाई एंव जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बुधवार शाम को विश्राम गृह से शिवपुर पंचायत में पहुंचे। वहां पर जैसे ही चार बजे उन्होंने अकालगढ़-छावनीवाला में सिंचाई योजना का शुभारंभ करने के लिए बटन दबाया तो दूसरी तरफ ट्रांसफॉर्मर में धमाका हो गया। जिस कारण योजना बंद हो गई जिसे शाम छह बजे चालू किया गया। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। विद्युत व सिंचाई विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल करने लग गए। इस व्यवस्था से आईपीएच मंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की। हालांकि इसके बाद आईपीएच मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। विभाग के अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं। क्या यह हादसा ओवरलोड की वजह से हुआ है या फिर इसमें कोई और खामी थी। यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल तो आईपीएच मंत्री के उद्घाटन के समय ही विभाग की इस तरह की लापरवाही उजागर हो गई है।

गौरतलब है कि यह सिंचाई योजना करीब 2 करोड़ 30 लाख की है। इससे इस क्षेत्र के किसानों की भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होनी है। इससे पूर्व दोपहर बाद यहां स्थानीय विश्राम गृह में पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विश्राम गृह मे पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। विश्राम गृह में जलपान करने के बाद वह अकालगढ़-छावनीवाला के लिए गए।

इस दौरान उनके साथ पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य आशा तोमर, हितेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, चतर सिंह तोमर पूर्व चेयरमैन, चरनजीत सिंह चौधरी, राहुल चौधरी, सोनू चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...