पांवटा साहिब | पांवटा में 16 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया। परिजनों ने बताया कि वह सब घर में थे। लड़की ने दूसरे कमरे में जाकर जहर का सेवन किया तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाहन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया। नहान में लड़की की मौत हो गई। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।