पांवटा साहिब | पांवटा साहिब में निजी होटल में तैनात दलित युवक को अगवा कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष समेत 6 को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट में पेश किए जाने पर तीन दिन का रिमांड मिला। आरोपी अग्रिम जमानत लेने के फिराक में थे, कोर्ट से बेल रिजेक्ट होने पर मौके पर ही पुलिस ने ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सतविंदर उर्फ बिट्टू हरप्रीत उर्फ हैप्पी, मंजीत सिंह उर्फ हन्नी, बलवंत उर्फ बंत , महिंद्र सिंह, वीरेंद्र समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।