पूर्व प्रधान के भाई, महिलाओं पर मारपीट आरोप
पांवटा साहिब | सिंघपुरा पुलिस चौकी के तहत सालवाला गांव में सालवाला पंचायत के पूर्व प्रधान के भाई किशन व कई महिलाओं ने अचानक दीपक भंडारी व उसके बेटे पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं। सिंघपुरा पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत में दीपक भंडारी ने कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले पूर्व प्रधान के भाई किशन कुछ महिलाओं को लेकर उसके परिसर में घुस गया। परिसर में आकर वहां पर चारदीवारी कर रहे मजदूरों के साथ-साथ बेटे के साथ भी मारपीट की। आरोपी के खिलाफ पहले भी चारदीवारी तोड़ने का आरोप है। इसके बाद पटवारी व कानूनगों ने जमीन की निशानदेही की। इसके बाद भी आरोपी राजस्व विभाग की बात मानने को तैयार नहीं है। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।