पांवटा साहिब | रोटरी क्लब पांवटा एवं सरबत दा भला संस्था की ओर से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आंखों की मुफ्त जांच व ऑपरेशन कैंप लगाया जा रहा है। कैंप की प्रभारी सुनीता शर्मा व सचिव हिमांशु भाटिया ने बताया कि यह कैंप शनिवार को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक लगेगा। यह आॅपरेशन बिना टांकों के किए जाएंगे। इस कैंप में आंखों के विशेषज्ञ डाॅक्टर डाॅ. मनप्रीत सिंह, डाॅ. ओपी आर्य, डॉ. साक्षी कपिला जैन, डाॅ. राजीव जैन रोगियों की जांच व आॅपरेशन करेंगे।