पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसियों को नहीं आ रहा रास, पांवटा का विकास : सुखराम चौधरी

कांग्रेसियों को नहीं आ रहा रास, पांवटा का विकास : सुखराम चौधरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र का विकास कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है, इसलिए सिंचाई व पेयजल की योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों जिस सिंचाई योजना का प्रदेश के आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने उद्‌घाटन किया था। उस वक्त ओवरलोड होने की वजह से फ्यूज उड़ा था। इसको कुछ ही घंटों में ठीक कर दिया था। अब यह सिंचाई योजना चल रही है, मगर कांग्रेस तो पांच साल में एक भी योजना पांवटा के लिए नहीं बना सकी। कांग्रेस की सरकार में पांवटा के विधायक तो भ्रमण करते रहे। उनको पांवटा के विकास की चिंता नहीं है। अब प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के काम कर रही है, तो इस पर सवाल उठा रहे हंै।

खबरें और भी हैं...