पांवटा साहिब | पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि जब मंत्री के सामने ही सिंचाई योजना के उद्घाटन के वक्त विस्फोट हो रहे हैं, तो भाजपा सरकार के विकास का अंदाजा तो लग ही रहा है। इस योजना का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि उद्घाटन करने व अपने नाम के फट्टे लगाने के लिए भाजपा के नेता कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को विकास की चिंता नहीं है। वह तो अपने नाम के फट्टे लगाने के लिए जल्दबाजी कर रही है। नहीं तो मंत्रियों के सामने इस तरह धमाके नहीं होते। अपने चहेतों को काम दिलाने के लिए भाजपा विधायक अधिकारियों पर दबाब डालने का काम कर रहे हंै।