नबालिगा से दुराचार, फरार अारोपी की तलाश
नाहन | गिरिपार क्षेत्र की कांटी माश्वा गांव की 17 वर्षीय नाबालिग से दुराचार करने का मामला सामने आया है। नाबालिगा नाहन में किसी रिटायर्ड प्रिंसिपल के पास रहती थी और एनओएस से दसवीं का पेपर देने केे लिए पांवटा साहिब गई थी। पेपर खत्म होने के बाद वह बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक ने उसे नाहन जाने के बारे में पूछा। लड़की उसके साथ बाइक में बैठ गई। युवक ने जबरन रास्ते में किसी जगह दुराचार किया। लड़की किसी तरह नाहन पहुंची फिर पुिलस में मामला दर्ज कराया। फरार अारोपी की तलाश की जा रही है।