पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | पांवटा थाना क्षेत्र के तहत वार्ड नंबर दो भूपपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए पांवटा के सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों में एक बुजुर्ग को ज्यादा चोंटे लगी हंै। पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद भूपपुर में जमीनी विवाद को निपटाने के लिए दो पक्षों की बैठक चल रही है। विवाद को निपटाने आए लोगों की बात दोनों पक्ष नहीं मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान दोनों गुटों में बहसबाजी हुई। बहसबाजी के बाद मामला इतना आगे बढ़ा कि पहले लात घुसे चले और बाद में दोनो ही पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में शोभाराम, दीपक, सोनू के अलावा प्रवीन, राकेश व सरोज को चोटें आई है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...