पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांवटा में प्रापर्टी डीलर प्लाटों को बेचने के बाद नहीं करवाते पार्कों और गलियों की नप को गिफ्ट डीड

पांवटा में प्रापर्टी डीलर प्लाटों को बेचने के बाद नहीं करवाते पार्कों और गलियों की नप को गिफ्ट डीड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामलाल पुंडीर | पांवटा साहिब

पांवटा साहिब उपमंडल में भू-माफिया सरेआम टीसीपी व राजस्व कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर नगर परिषद व राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। शहर में प्रापर्टी डीलर जमीनों की प्लॉटिंग करते हैं। इसके बाद महंगे दामों पर प्लाटों को बेच दिया जाता है। यही नहीं प्लाटिंग के नियमों के तहत पार्क छोड़ा जाना जरूरी होता है। सड़क व पार्क की गिफ्ट डीड नगर परिषद के नाम करनी होती है, मगर प्रापर्टी डीलर अपने प्लाट बेच देते हैं और कोई गिफ्ट डीड के लिए काॅलोनी के लोग पटवारियों व तहसीलदार के कार्यालयों के चक्कर काटते हैं। इसके बाद भी गिफ्ट डीड बनवाने के लिए प्रापर्टी डीलर आना-कानी करते हैं। पांवटा में कई काॅलोनियों के लोगों ने इसकी शिकायत टीसीपी से भी की है, मगर टीसीपी विभाग प्रापर्टी डीलरों व गिफ्ट डीड नहीं बनाने वाले भूमि मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। भू-माफिया शहरों के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी भोले-भाले किसानों से कम रेट पर जमीन खरीद कर ऊंचे दामों पर बेच रहा है। इसके अलावा काॅलोनियों को बसाने के लिए प्लाट बनाकर बेचे जा रहे हैं, मगर ऐसी नई काॅलोनियों में पार्क की सुविधा नहीं दी जा रही हैं। कई बार बिना रास्ते के ही जमीन बेच दी जाती है। इसमें कई लोग मिलकर किसानों से पॉवर ऑफ एर्टीनी लेते हैं। बाद में मोटे दामों पर खरीदारों को प्लाट बेचते हैं। इस दौरान पार्क भी नहीं छोड़े जाते।

नियम नहीं मानते

पार्कों में हो रहा अतिक्रमण, नगर परिषद व राजस्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल

बिना रास्ते के भी बेच देते हैं जमीन | भू-माफिया मोटी कमाई के लिए महंगे दामों पर जमीन बेच रहे हैं। बिना रास्ते के भी जमीने बेच दी जाती है। इस कारण बाद में लोगों को रास्ता नहीं मिलता। शुभखेड़ा में कुछ समय पहले जमीन की प्लाटिंग करके प्लाट लोगों को बेच दिए। हिमुडा काॅलोनी की सड़क दिखाकर हिमुडा काॅलोनी के पिछली तरफ की जमीन लोगों को बेच दी। लोगों ने प्लाट खरीद लिए। उस वक्त हिमुडा कालोनी के लोगों ने विभाग काॅलोनी के चारों तरफ चारदीवारी करने मांग की। वहीं, सूर्या काॅलोनी में भी इस तरह का मामला सामने आया था। पांवटा में कई काॅलोनियां सालों पहले बस गई हैं। उस समय जब लोगों ने प्लाट लिए । नियमों के तहत सड़क व पार्क की जमीन की गिफट डीड प्लाटिंग करने वाला ही नगर परिषद के नाम करने के आदेश है। कई स्थानों पर तो गिफ्ट डीड करने वाले ही नहीं रहे, जबकि कई स्थानों पर आज भी गिफ्ट डीड नहीं बनी है। जिस कारण लोगों की सड़कें पक्की नहीं हो रही है।

अतिक्रमण पर

होती है कार्रवाई

पांवटा नप की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने कहा कि काॅलोनी में टीसीपी की ओर से प्लाटिंग के दौरान पार्क छोड़े गए हैं। पार्क के आसपास की जमीन वाले लोग अतिक्रमण करने की शिकायत मिलती है और पुलिस को लेकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होती है।

खबरें और भी हैं...