पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी बस मालिकों ने बस किरायों में 40 प्रतिशत वृद्वि की मांग उठाई

निजी बस मालिकों ने बस किरायों में 40 प्रतिशत वृद्वि की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पांवटा साहिब

सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसाइटी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह निजी बस ऑपरेटरों को घाटे से उबारने के लिए जल्द ही बस किराए में 40 फ ीसदी वृद्वि करें। यहां विश्राम गृह में सोसाइटी की आपात बैठक सोसाइटी के अध्यक्ष मामराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चर्चा हुई कि पिछले कुछ महीनों में डीजल के दामों मे अप्रत्याशित वृद्वि हुई है। मगर सरकार ने किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जिस कारण बस ऑपरेटरों को भारी नुकसान हो रहा है। सोसाइटी के प्रधान मामराज शर्मा ने कहा कि कई बस ऑपरेटर घाटे के चलते कारोबार बंद करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इस मुददे पर बैठक कर निर्णय लें और न्यूनतम किराया 10 रुपए किया जाए। वरना ऑपरेटर अपनी बसें खड़ी कर देंगे। इसके साथ ही ऑपरेटरों ने सरकार से ग्रीन टेक्स बंद करने की मांग की है और साथ ही एसआरटी और टोकन टेक्स पर सरचार्ज नहीं लेने का आग्रह किया है। बैठक में कांगड़ा में अनैतिक रुप से एचआरटीसी के कर्मियों द्वारा आरटीओ कार्यशाला के विरुद्व लगाए गए गलत आरोपों का विरोध किया। सरकार से मांग की गई कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ उपयुक्त कर्रवाई अमल में लाई जाए। इस बैठक में सोसाइटी के सचिव अखिल शर्मा, रमेश चौहान, सुनील कपूर, कमलजीत बंगा, अमरजोत पुरेवाल, संजू पुंडीर व अनवर अली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...