पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीपलीवाला स्कूल में चला स्वच्छता अभियान

पीपलीवाला स्कूल में चला स्वच्छता अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलीवाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्कूल में प्लास्टिक उन्मूलन सप्ताह मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रीना पलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण के अतिरिक्त विद्यायल के आसपास क्षेत्र व गांव में प्लास्टिक पदार्थों को एकत्रित कर उनका निवारण किया गया। साथ ही प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, संजीव कुमार, याद राम, गुल्फ ाम अली, संतोष कुमारी व आशा कुमारी सहित स्कूल स्टॉफ व छात्राएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...