नाहन | नाहन के शंभूवाला में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे को नाहन व तीसरे को पांवटा साहिब के अंबोया से दबोचा। तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। शंभूवाला में 18 मई को पांवटा साहिब से पेपर देकर लौट रही एक नाबालिक छात्रा के साथ मुख्य आरोपी सुनील ने दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ दो अन्य युवक भी संलिप्त पाए गए हैं। मुख्य आरोपी सुनील को पुलिस ने नाहन से दबोचा। जबकि दूसरा आरोपी दीपक ट्रक का चालक बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे पंजाब के खन्ना से गिरफ्तार किया है। तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पांवटा क्षेत्र के अंबोया से हिरासत में लिया है।
नाबालिगा छात्रा पांवटा से पेपर देकर लौट रही थी। इस दौरान पांवटा में ही मुख्य आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने शंभूवाला में दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।