पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज के लिए पति, भाभी और भाई ने की मारपीट, पुलिस ने किया केस दर्ज

दहेज के लिए पति, भाभी और भाई ने की मारपीट, पुलिस ने किया केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब| देहज को लेकर एक महिला ने अपने पति, भाभी व भाई पर पुलिस में दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाया है। मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल त्रिशला देवी को उपचार के लिए पड़ोसियों ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। रविवार देर रात को त्रिशला के पति ने अपने भाई व भाभी के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं गले में चुन्नी बांधकर उसे मारने की कोशिश भी की। मामला पांवटा साहिब के सिंहपुरा चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगानी के मेहरूवाला गांव का है। पता चला है कि कर्म सिंह कई महीनों से दहेज के लिए प|ी त्रिशला को प्रताडि़त कर रहा था। रविवार रात कर्म सिंह ने अपने भाई व भाभी के साथ मिलकर त्रिशला की बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह से त्रिशला जान छुड़ाकर घर से भागी। देर रात को जब त्रिशला भाग कर पड़ोसियों से मदद मांगने गई। तो पड़ोसियों ने घायल महिला को अस्पताल पंहुचाया। जहां पर अभी भी उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में त्रिशला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पति कर्म सिंह ने उसके भाई को फोन कर धमकाते हुए उससे 3 लाख रुपए की मांग की थी। उसका भाई इतनी रकम देने में असमर्थ था। कर्म सिंह ने त्रिशला के साथ हर वक्त झगड़ा, गाली-गलौज व मारपीट का सिलसिला शुरू कर दिया था। त्रिशला की शिकायत पर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

खबरें और भी हैं...