पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार व टेंपो की टक्कर में नौ लोग घायल, दुर्घटना की जांच की जा रही

कार व टेंपो की टक्कर में नौ लोग घायल, दुर्घटना की जांच की जा रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप एक कार व टैंपों की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर चोटे लगी हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है। उत्तराखंड राज्य की पुलिस चौकी कुल्हाल में मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्हाल में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टैंपों को टक्कर मार दी। इस कार टैंपों हादसे में 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से दो गंभीर रूप से घयालों को देहरादून रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कार चालक सवारों ने कोई नशा किया हुआ था। घायलों में टैंपों चालक अवध बिहारी पुत्र बांके बिहारी निवासी हरबर्टपुर, प्रदीप सिंह चौहान पुत्र केदार सिंह निवासी जामना शिलाई, डोलकर प|ी रिधर निवासी भूपुर पांवटा, सीरिंग वांग्मो निवासी भूपुर पांवटा, वासु गुप्ता पुत्र संजीव कुमार निवासी बद्रीपुर व अमिता चौहान पुत्र तुलसी चौहान निवासी विकासनगर जिला देहरादून, सुरेश कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम शिल्ला शिलाई हुए है। गंभीर रूप से घायल ललिता निवासी ग्राम मिल्ला शिलाई व बशीर अली निवासी कुल्हाल तहसील विकासनगर उत्तराखंड को रेफर किया हैं।

खबरें और भी हैं...