भाजपा पांवटा ने कर्नाटक जीत पर बांटी मिठाइयां
पांवटा साहिब | भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक मे भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मिठाइयां बांटी। यहां विश्राम गृह में विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत पर बधाई दी है। इस मौके पर सुखराम चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास की उपलब्धियों की वजह से कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी व जीत की खुशी में मिठाइयां बाटी गई। इस दौरान अरविंद गुप्ता, कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, शिक्षा रानी, शिवानी वर्मा, राकेश महरालू, पंकज पुरी, जागीरी राम चौधरी, सुनील, सुनील परमार, सुमेर चंद धीमान, रछपाल सिंह, हितेंद्र कुमार, धीरज गुप्ता, राजेश कुमार, मनमोहन सहोता, सतनाम सिंह, तारो देवी, राजेश, रोहित, अविनाश सैणी आदि उपस्थित रहे।