आंज-भौज के राजकीय महाविद्यालय भरली में 30 जून तक दाखिले
पांवटा साहिब | आंज-भौज क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय भरली में नए सत्र के दाखिले 16 जून से 30 जून तक होंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि जो विद्यार्थी बीए, बीकॉम के प्रथम सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं, वह महाविद्यालय में आकर विवरण-पुस्तिका प्राप्त कर फार्म भर कर अपना दाखिला ले सकते है। 30 जून के बाद कॉलेज में दाखिला नहीं दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जून 2015 में स्थापित इस महाविद्यालय से प्रथम बैच उत्तीर्ण होकर निकल चुका है।