पांवटा साहिब | चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा इकाई की बैठक इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में शिरगुल महाराज के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को समितियों की ओर से हर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा चूड़धार सेवा समिति की हिमाचल व उत्तराखंड में 35 इकाइयां काम कर रही है। इसमें 3000 सदस्य हैं, जिनके सहयोग से श्रद्धालुओं को चूड़धार में सुविधाएं दी जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए 14 मई संक्राति से भंडारा शुरू किया है। इस बार कफोटा व मस्तभोज द्वारा भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। समिति की ओर से वहां पर शौचालयों का निर्माण भी गया है। इस मौके पर समिति के सचिव पूर्ण तोमर ने कहा कि समिति चूड़धार पहुंचने वाले शिरगुल भक्तों के लिए भोजन व ठहराव की व्यवस्था करवाएगी।