पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांवटा साहिब में 135 बच्चों ने दी मेधावी छात्रवृत्ति की परीक्षा

पांवटा साहिब में 135 बच्चों ने दी मेधावी छात्रवृत्ति की परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांवटा साहिब | जिला सिरमौर के सभी सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों के 135 बच्चों ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। यह परीक्षा हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से आयोजित की गई। इसमें जिला सिरमौर के पांवटा केंद्र में 63 बच्चों व कमरऊ केंद्र में 72 बच्चों ने मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा साहिब की प्रधानाचार्य आरती पराशर व कमरऊ स्कूल के प्रधानाचार्य पूरन चौहान ने बताया कि यह परीक्षा हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा कक्षा चतुर्थ से दशम तक पूरे प्रांत में 250 सरस्वती विद्या मंदिरों में हर वर्ष आयोजित करवाई जाती है।

खबरें और भी हैं...