सिटी रिपोर्टर | पांवटा साहिब
पुलिस थाने में अकसर ऐसी खबरें ज्यादा होती है कि पति ने प|ी के साथ मारपीट की, मगर पांवटा थाने में अलग मामला सामने आया है। इसमें प|ी ने अपने पति की इतनी धुनाई कर दी कि उसकी बाजुओं का एक्स-रे कराना पड़ा है। डाॅक्टरों ने बाजुओं में गंभीर चोट बताई है। प|ी ने डंडों से अपने पति को इतना पीटा उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। अपने पति को पीटने के लिए महिला ने अपने मायके से पिता को भी साथ देने के लिए बुलाया था। पुलिस में दर्ज पातलियों निवासी गोबिंद ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था। अचानक उसको उसकी प|ी ने वापस घर बुलाया। वह जैसे ही घर आया तो उसकी प|ी ने अपने पिता को भी बुलाया था। इस बीच महिला अचानक उस पर टूट पड़ी। उसने डंडो से हमला कर दिया। वह दो थे इसलिए वह उनका मुकाबला नहीं कर सका। जिस कारण उसकी बाजुओं में चोटे आई हंै। गोबिंद की ओर से पुलिस में प|ी व उसके पिता के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।