शिविर में पानी का मुद्दा
पापड़दा| कस्बे में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर में 79 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 71 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। लोगों ने पानी की समस्या उठाई जिस पर एसडीएम गोवर्धन लाल शर्मा ने जेईएन को 7 दिन में समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। डाॅ. राधेश्याम मीणा ने 190 पशुओं का इलाज किया। डा. सुनील यादव व ने 106 मरीजों का इलाज किया।