परसरामपुरा | गांव के मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार की नींव विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने रखी। यह द्वार स्व. लक्ष्मीनारायण पोदार व उनकी प|ी परमेश्वरी देवी की यादगार में उनके पुत्रों द्वारा बनवाया जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पोदार, विजय कुमार पोदार, विश्वनाथ पोदार, हरिराम पोदार, मनीष पोदार, विनोद टेलर, सीताराम शर्मा, जुगल अग्रवाल, सुनील सर्राफ, विश्वनाथ शर्मा, गणेश जागिड़, ताराचंद सोनी, सुभाष जांगिड़, हरिराम स्वामी, गंगाराम सैन, पिंटू शर्मा आदि मौजूद थे।