मंगलाना के सरकारी कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग
परबतसर, देवली के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भास्कर संवाददाता | परबतसर
ग्राम देवली के ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत को ज्ञापन सौंपकर राजकीय महाविद्यालय मंगलाना के स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। खोखर के पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद मेघवाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मंगलाना के लिए देवली में भूमि आवंटित हो चुकी है और भवन निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। जिस पर एसडीएम ने शीघ्र ही समस्या का समाधान किए जाने की बात कही। इस अवसर पर लाला राम मेघवाल, गणपतलाल बावरी, झूमरमल प्रजापत, कजोड़ सिंह राठौड़, रावत सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राठौड़, शिवराज सिंह शेखावत, गोरधनराम खाती, कमला देवी खाती, संतोष कंवर, मुनेश कंवर, पप्पी कंवर आदि मौजूद थे।