मांडण के पास बाइक स्लीप, 3 घायल
परबतसर | बडू से परबतसर मार्ग पर गांव मांडण के पास सोमवार को एक बाइक स्लिप हो जाने से बाइक पर सवार 3 जने घायल हो गए। जानकारी अनुसार सोमवार को बडू से परबतसर की ओर आ रहे बाइक पर सवार नीतू प|ी ओमसिंह राजपुरोहित, तेजपाल, गीता बाइक स्लिप हो जाने से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस 108 के चालक खींयाराम बाबल एवं ईएमटी आशीष व्यास ने परबतसर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।