पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय राज्य मंत्री ने बस्सी में की जन सुनवाई, लोगों ने स्कूल में हॉल व उप स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नति की रखी मांग

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बस्सी में की जन सुनवाई, लोगों ने स्कूल में हॉल व उप स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नति की रखी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने शुक्रवार रात को ग्राम पंचायत बस्सी में रात्रि चौपाल का आयोजन कर जन सुनवाई की। केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाने का आह्वान किया। सरपंच नसीर खां ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो हाॅल निर्माण करवाने की मांग रखी।

पदमराज ने उप स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत करवाने की मांग रखी। इसके अलावा बजरंगलाल गहलोत, सरफुद्दीन, मनोहर पंवार आदि ग्रामीणों ने भी मंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। भाजपा जिला मंत्री गोपाल गुर्जर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व ग्राम पंचायत मायापुर के गांव चारणावास में केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने जनसुनवाई की। इस दौरान सरपंच अभिषेकसिंह, पूर्व सरपंच चतुर्भुज चौधरी, उगमाराम, रामदीन आदि ग्रामीणों ने मंत्री को समस्याएं बताई। वहीं गांव कालेटड़ा में भी सरपंच राजेश्वरी कंवर, केसरसिंह उदावत, गजेंद्रसिंह उदावत, मेहराम चौधरी ने जन सुनवाई के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर तहसीलदार सुभाषचंद्र हेमानी, पीलवा थानाधिकारी भागीरथसिंह, गोपाल गुर्जर, गणेश योगी, सरपंच बंशीलाल मेघवाल, रिद्धाराम सारण, मोहनराम मुंदलिया, छीतरसिंह, अंकुर गोदारा, शिवकरण, आशाराम बाजिया आदि उपस्थित थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी बस्सी में जन सुनवाई के दौरान संबोधित करते हुए।़़़

खबरें और भी हैं...