मेड़ता रोड में आंधी के बाद बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
मेड़ता रोड में शनिवार दोपहर को तेज हवा के साथ आई आंधी के बाद हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। शनिवार सुबह से ही तेज गर्मी के कारण लोगों के हाल-बेहाल थे। दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
दधवाड़ा | कस्बे सहित आस-पास के गांवों में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही से उमस रही। जिससे ग्रामीण खासे परेशान रहे। किसान मदन राम जाजड़ा ने बताया कि बीते 2-3 दिनों से अचानक बदले मौसम के मिजाज से ग्रामीणों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम से रात तक हो रही हल्की बारिश से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं शाम के समय लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। दधवाड़ा व नोखा चांदावता सहित कई जगह हुई बारिश से आमजन को गर्मी से हल्की राहत मिली।
दधवाड़ा