सेवा संस्थान 4 कमरों में लगवाएगी मार्बल
परबतसर| श्रीचारभुजा सेवा संस्थान परबतसर की मासिक मासिक बैठक महेश पाल सिंह बडू की अध्यक्षता में हुई। संस्थान के सचिव हिम्मत सिंह गिंगोली ने बताया कि बैठक में निर्माण कार्य के लिए 4 सदस्यों की समिति का गठन किया गया। जगदीश सिंह बाजवास को संस्था का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया, चार कमरों में मार्बल लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हनुमान सिंह डिगरना, लक्ष्मण सिंह किनसरिया, महेंद्र सिंह गिंगोली, अजीत सिंह दहिया, हिम्मतसिंह गिंगोली सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।