क्षेत्र में दिन-रात अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रोली व ट्रक खुलेआम गुजरते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई करन की जहमत नहीं उठा रहा है। परबतसर शहर में से होकर खारिया तालाब से बिदियाद रोड पर, हाईवे पर, पीपलाद रोड पर अवैध बजरी से भरे ट्रक वह ट्रैक्टर खुलेआम दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। ये हालात तो तब हैं जब सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ने बजरी खनन पर रोक लगा रखी है। जानकारी अनुसार रूपनगढ़, रियां इलाके से ये ट्रक बजरी भर कर लाते हैं एवं परबतसर, बिदियाद, मकराना, नावां, कुचामन, सीकर तक इन ट्रकों से बजरी सप्लाई की जाती है।