पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परबतसर से पनेर तक बनने वाली सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

परबतसर से पनेर तक बनने वाली सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत परबतसर से पनेर तक बनने वाली डामर सड़क का रविवार शाम को विधायक मानसिंह किनसरिया के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि परबतसर शहर में 1 जून तक नहर का पानी पहुंच जाएगा एवं 5 जून तक शहर में वितरण भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शुभारंभ पर बुलाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बातचीत चल रही है। किनसरिया ने कहा कि सभी गांवों में सड़क, बिजली, शिक्षा व पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध करा कर गांवों को शहर का रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापत, व्यापार मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप मोदी, पनेर सरपंच प्रतापसिंह, गिगोली सरपंच बंशीलाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष पंकज पुरोहित, ग्रामीण अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, श्रीभगवान बंग, रामनिवास दिवाकर, ओमप्रकाश सैन, सत्यनारायण मालाकार, कमल माहेश्वरी, जसाराम बागड़ा, पार्षद हेमंत गौड़, आशीष भटनागर , रामदेव रिणवा, भंवरलाल बंशीवाल, चतुर्भुज राजपुरोहित, प्रेमप्रसाद बोहरा, हसन खा मुंशी, पूसाराम माली, अश्वनी भादू, एक्सईएन डीके श्रीवास्तव, एईएन आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।

परबतसर. सड़क का शिलान्यास करते विधायक मानसिंह किनसरिया।

खबरें और भी हैं...