परबतसर | शहर में गुरुवार दोपहर को घूमर होटल के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जने घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसे में शब्बीर खान, शकील खान व हेमाराम निवासी परबतसर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने परबतसर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल शब्बीर खान को अजमेर के लिए रैफर कर दिया।