परबतसर | राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक परबतसर के तत्वावधान में शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत एवं विकास अधिकारी नीता पारीक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी 18 मई से अनिश्चतकालीन कार्य का बहिष्कार करेंगे एवं 21 से 23 मई तक पंचायत समिति के सामने ठण्डा पानी व शर्बत पिलाकर आमजन से आंदोलन सफल बनाने का आह्वान करेंगे। 24 मई से जिला परिषद व कलेक्टर कार्यालय के सामने मांगे नहीं माने जाने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे एवं 11 जून को जयपुर कूच का कार्यक्रम रहेगा। इस मौके पर जिला संरक्षक चितरंजन सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश माथुर, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र मोहन डूडी सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद थे।