महादेव मंदिर में रामायण पाठ सम्पन्न
परबतसर| पहाड़ी पर स्थित प्राचीन लावटेश्वर मंदिर में बुधवार को पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में लावटेश्वर सेवा समिति व रघुनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय अखण्ड पाठ का समापन हुआ। महंत मनुज राज नारायण ओझा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास तीन साल में एक बार आता है इस माह में भजन, पूजन, जप, तप का अत्यधिक लाभ होता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच गोपाल गुर्जर, जितेन्द्र गौड़, अनिल गौड़, दिनेश व्यास आदि मौजूद थे।