पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम और तहसीलदार के नहीं आने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

एसडीएम और तहसीलदार के नहीं आने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार के तहत गांव के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को शिविर लगाया गया, जिसमें 1 हजार से अधिक काम हुए। वहीं शिविर में एसडीएम नोहर व तहसीलदार के नहीं आने से आमजन के खाद्य सुरक्षा, बिजली, सिंचाई सहित कई काम नहीं हुए। ग्रामीणों में असंतोष देखने को मिला। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद सारण ने इसकी शिकायत भाजपा के पदाधिकारियों को दी और नाराजगी जाहिर की। बाद में एसडीएम के आने पर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिए। युवा एकता मंच की तरफ से उपाध्यक्ष संतलाल बेनीवाल व अन्य ने गांव में पटवारी नदारद रहने का ज्ञापन दिया। इसके अलावा ग्रामीणों व महिलाओं ने खाद्य सूची में नाम जोड़ने, अखिल भारतीय किसान सभा के विनोद स्वामी, बसंत बेनीवाल ने नहर में चल रहे अवैध 32 मोघों को दुरुस्त करने और बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांगें रखीं। वहीं शिविर में भादरा से सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि इस अवसर पर इस राजस्व कैंप में नहीं पहुंचा, जिसका सभी लोगों ने भारी विरोध प्रकट किया तथा इस बाबत अधिकारियों से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने समस्याएं सुन संबंधित विभागाधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

परलीका में लगा न्याय आपके द्वार शिविर में हुआ एक हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

यह हुआ शिविर में काम:

इसमें 123 नामकरण, 10 खाता विभाजन, 103 राजस्व नकल, 39 पासबुक , 9 दस्तकारी और 709 अन्य कार्य किए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद, कानूनगो विनोद कड़वासरा, कालूराम पटवारी, सुभाष चंद्र, भीमराज, आनंद भाटी, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र नायक आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सरपंच आरती देवी स्वामी, समाज सेवी जयमल स्वामी, कृष्ण बेनीवाल, कृष्ण भाकर, विनोद स्वामी, बसंत बेनीवाल, बलवीर सहारण, बलवान राजोतिया, कालूराम, बंशीलाल, रामपाल, प्रह्लाद सहारण, बृजलाल पटवारी, जगदीश इंदलिया, संदीप बेनीवाल, उप सरपंच गुलाबो देवी, वार्ड पंच ओम प्रकाश, रामकुमार, पूर्णाराम नाई आदि ग्रामीण मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...