पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारोली | गणेशपुरा गांव में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा तालाब की पाल स्थित मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्रा व भागवत की शोभायात्रा में शामिल महिलाएं नृत्य करती चल रही थीं। ग्रामीण भोपाल धाकड़ ने बताया कि कलश यात्रा गांव में भ्रमण कर कथा स्थल पहुंची। यहां कलश स्थापना कर शाम को कथा हुई। पहले दिन दांतड़ा पीठाधीश्वर निर्मल राम महाराज ने भागवत की महिमा पर प्रकाश डाला। कथा प्रतिदिन रात 8 बजे से 10:30 बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...