पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में वाटर कूलर का लोकार्पण

स्कूल में वाटर कूलर का लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। समाजसेवी एवं हरि बोल प्रभात फेरी मंडल के अध्यक्ष स्वर्गीय सुगन चंद लढ़ा की स्मृति में वाटर कूलर लगाया गया। मां शारदे की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सरपंच अशोक शर्मा तथा प्रधानाचार्य कैलाश चंद तेली की मौजूदगी में पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंद्रमल लढ़ा, राधाकिशन लढ़ा, नंदलाल लढ़ा और सत्यनारायण लढ़ा ने वाटर कूलर का लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य कैलाश चंद तेली ने बताया कि पूर्व विद्यार्थी मंच के गठन पर विचार विमर्श किया गया। समारोह में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष किशोर शर्मा, ग्रामीण महबूब बिसायती, प्राध्यापक जगदीश दाधीच, नंदलाल सोगानी, दुर्गेश गुगलिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...