मीरानगर में हरिबोल प्रभात फेरियों का समागम आज
पारोली| मीरा नगर गांव में शनिवार को हरिबोल प्रभातफेरियों का समागम होगा। मीरा मां दरबार का सानिध्य मिलेगा। सरसिया चारणान में शंकर भगवान मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ पर 21 अप्रैल को सातवीं हरिबोल प्रभात फेरी सम्मेलन होगा। सरसिया के किशनलाल धाकड़ ने बताया कि शंकर भगवान की मूर्ति स्थापना की वर्षगांठ पर 20 अप्रैल की रात को धूणी वाले बाबा के स्थान पर भजन संध्या होगी। जिसमें शिवजी रो ब्याव कार्यक्रम की प्रस्तुति लालसोट निवासी कलाकार रामेश्वर नाथ और गिरिराज नाथ देंगे। 21 अप्रैल को सुबह हरिबोल प्रभात फेरी सम्मेलन होगा।