पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेवाड़ा कलाल समाज खरीदेगा जमीन अगले साल उसी में सामूहिक विवाह

मेवाड़ा कलाल समाज खरीदेगा जमीन अगले साल उसी में सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. बैठक में सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा बनाते समाजजन।

परतापुर| मेवाड़ा कलाल समाज की जिलास्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष हरीश कलाल सेनावासा, धनपाल कलाल देवदा के सान्निध्य में हुई। इसमें मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा जमीन खरीदने का निर्णय लिया, इसके लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही अगले साल होने वाले 23 जनवरी को 11वें और 8 मार्च को 12वें सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा बनाई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज की ओर से जल्द जमीन खरीदी जाएगी, ताकि अगले साल से होने वाले समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम इसी जमीन पर करा सके। कलाल ने 24 से 26 अप्रैल तक बांसवाड़ा में होने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के निशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक समाजजनों को भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान संयोजक मुकेश मोड पटेल, पोपटलाल रैयाना, उपाध्यक्ष कमलेश गढ़ी, प्रदीप कलाल, नरेश, मुकेश परतापुर, राजेश कलाल आसन, मणिलाल भगोरा, देवीलाल, हिम्मतलाल, किशनलाल गढ़ी, युवा संयोजक कल्पेश मोटागांव, युवान मंडल के लोकेश कलाल समेत समाजजन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...