परतापुर के चार खंभा गांधी मूर्ति चौराहे पर परिंदों के लिए सकोरे बांटे
परतापुर. भारत विकास परिषद परतापुर शाखा की ओर से नगर के चार खंभा गांधी मूर्ति चौराहे पर परिंदों के लिए पानी की व्यवस्था करने निशुल्क सकोरे बांटे गए। इस दौरान सभी ने परिंदों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने और उनकी रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश मेहता, सचिव भरत दवे, जिला समन्वयक हीरालाल पंचाल, हिम्मतसिंह राठौड़, सतीश भट्ट, गिरीश पंडया, अजय पंड्या, दिलीप सोनी मौजूद रहे।