परतापुर : अढ़ाईश्वर में 16 मई से होने वाली रामकथा के लिए भूमि पूजन आज
परतापुर| अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर परिसर में 16 से 24 मई तक होने वाली गौ रामकथा, महारुद्र और 11 कुंडीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन बुधवार सुबह 7 बजे होगा। भूमि पूजन के यजमान चंद्रभूषण शर्मा, विनोद शर्मा, मुख्य यजमान हितेष शुक्ला, महारुद्र, पौथी, भोजन, धर्मध्वजा के परिवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।