परतापुर के गढ़ी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की
परतापुर| पायोनियर स्कूल गढ़ी में बाल कवि सम्मेलन हुआ। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कर हुनर अजमाया। अध्यक्षता रुद्र चौहान ने की। मुख्य अतिथि इशिका गेहलोत और विशिष्ट अतिथि यथा जैन रही। निदेशक परेश पंड्या ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और भावी जीवन के लिए प्रेरित किया। निर्णायक की भूमिका हितेष जोशी और अभिमन्यु शर्मा ने निभाई। संचालन अक्षत जैन और नेनसी दोसी ने किया। संस्थाप्रधान प्रितल पंडया ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।