डडूका में मान स्तंभ मस्तकाभिषेक की तैयारी जारी, 15 को धार्मिक उत्सव
डडूका में मान स्तंभ मस्तकाभिषेक की तैयारी जारी, 15 को धार्मिक उत्सव
परतापुर| हूमड़ दिगंबर जैन समाज डडूका, जैन युवा समिति और प्रभावना महिला मंडल के सानिध्य में 15 अप्रैल को मानस्तंभ मस्तकाभिषेक समारोह मनेगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इस दौरान पार्श्वनाथ जिनालय की वेदी प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी। साथ ही घटयात्रा और पारंपरिक काष्ठ रथ की यात्रा निकाली जाएगी। शांति विधान में 25 जोड़े भाग लेंगे। शनिवार रात मंगल गीत गाए जाएंगे और विश्व शांति के लिए भक्तामर स्त्रोत के 48 काव्यों का सामूहिक पाठ होगा। धार्मिक उत्सव की तैयारी में रमणलाल शाह, वस्तुपाल शाह, अजीत कोठिया, रितेश शाह, प्रदीप सेठ, भरत जैन, चंद्रपाल शाह, राजेन्द्र कोठिया, धनपाल सेठ, मुकेश जैन, अशोक जैन, राजेश शाह, मनोज शाह जुटे हैं।