पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर में होने वाली गौ रामकथा के लिए गांव गांव संपर्क तेज

अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर में होने वाली गौ रामकथा के लिए गांव-गांव संपर्क तेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर. गौराम कथा की तैयारी बैठक में सर्व समाजजन।

अरथूना/परतापुर| अढ़ाईश्वर महादेव मंदिर परिसर में 16 से 24 मई तक होने वाली गौ रामकथा के लिए गांव गांव संपर्क किया जा रहा है। कथावाचक कमलेशभाई शास्त्री होंगे।

कथा समिति के संरक्षक महंत प्रहलाद महाराज और अध्यक्ष दिलीपसिंह चुंडावत के नेतृत्व में सदस्य और कार्यकर्ताओं ने घर घर संपर्क शुरू कर दिया है। साथ ही भामाशाहों से सहयोग भी मांगा जा रहा है। शुक्रवार को झड़स, मलाना, चितरोड़िया, फलाबारा, बाड़िया, अवलपुरा, दौलतपुरा में बैठक करने के बाद सैनाला और रतनपुरा में दानदाताओं से कुंड, पौथी और भोजन के यजमान बनने का आग्रह किया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीदत्त उपाध्याय ने बताया कि भगवान अढ़ाईश्वर के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु इस काम में आर्थिक मदद कर रहे हैं। इस दौरान शांतिलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार, नाथूलाल, लालशंकर झड़स, रतनसिंह चितरोडिया, अमरसिंह, हड़मतसिंह, नटवरसिंह, घनश्यामसिंह फलाबारा, मदनसिंह, शंकरसिंह सूर्यवीरसिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...